बालोद

जनदर्शन में पहुंचे दिव्यांग को व्हीलचेयर मिला
28-Dec-2022 4:25 PM
जनदर्शन में पहुंचे दिव्यांग  को व्हीलचेयर मिला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद,28 दिसंबर।
कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने जनदर्शन में पहुंचे दिव्यांग मधुसुदन को व्हीलचेयर प्रदान कर उसकी राह आसान कर दी है। गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भाठागांव(आर) के दिव्यांग मधुसुदन साहू ने जनदर्शन में कलेक्टर को आवेदन सौंपकर अपनी चलने-फिरने में होने वाली समस्या से अवगत कराया और व्हीलचेयर की मंाग किया। 

कलेक्टर श्री शर्मा ने उसकी समस्या को संवेदनशीलता के साथ विचार कर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि वे तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराएं। कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल ही उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध करा दिया गया। ट्रायसायकल पाकर दिव्यांग मधुसुदन ने शासन-प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा उसकी समस्या का तत्काल निराकरण हुआ है।  

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news