दन्तेवाड़ा

दो दिनी सार्वजनिक वार्षिक रामायण पाठ समारोह
28-Dec-2022 9:33 PM
दो दिनी सार्वजनिक वार्षिक रामायण पाठ समारोह

बचेली, 28 दिसंबर। इस वर्ष भी नगर में उत्तर प्रदेश बिहार सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा दो दिवसीय सार्वजनिक वार्षिक रामायण पाठ समारोह का आयोजन किया गया, जो बुधवार को समापन हुआ।

27 दिंसबर, दिन मंगलवार को सांयकाल 4 बजे से 28 दिसम्बर, दिन बुधवार को दोपहर 11:30 बजे तक सार्वजनिक वार्षिक रामायण-पाठ एवं श्री श्री 108 श्री हनुमान चालीसा का 108 बार सार्वजनिक सस्वर सामूहिक पाठ किया गया। मंगलवार रात्रि 10 से रात्रि 2 बजे तक हरेराम हरेकृष्ण का सस्वर सामूहिक अखंड कीर्तन का पाठ किया गया। 28 दिसम्बर सुबह 11 से 1 बजे तक भजन कीर्तन हवन पूजन एवं आरती किया गया। तत्पश्चात् दोपहर में सार्वजनिक भोज महाभंडरा आयोजित हुआ।

महेन्द्र केसरी कोषाध्यक्ष ने बाताया कि उत्तर प्रदेश- बिहार सांस्कृतिक समिति बचेली रामायण पाठ समापन समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष साल के दिसम्बर के अंतिम सप्ताह के मंगलवार को मनाया जाता है।

इसमें सबसे पहले रामायण पाठ एंव 108 बार हनुमान चालीसा उसके बाद 12 घंटे का हरेराम-हरेकृष्णा का पाठ किया जाता है। यह कार्यक्रम पिछले 35 वर्षों से किया जा रहा है। इसका पूर्ण अवधि के रूप में पूरे नगरवासियों के लिए महाभंडारा का आयोजन करवाया जाता है। इसमें सभी भक्त श्रद्धालु लोग शामिल होते है।

इस समिति के अध्यक्ष ए के बंसल, सचिव सुखवीर सिंह चैहान, उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, संयुक्त सचिव सजंय सिंह, गोपाल सिंह एवं अन्य सदस्यों का सहयोग रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news