बस्तर

भाजपा को नहीं रहा भाजपाई कार्यकर्ताओं पर भरोसा इसीलिए डाल रही है कांग्रेसियों पर डोरे-जावेद
29-Dec-2022 9:21 PM
भाजपा को नहीं रहा भाजपाई कार्यकर्ताओं पर भरोसा इसीलिए डाल रही है कांग्रेसियों पर डोरे-जावेद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 29 दिसम्बर। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा पर हमला बोला है।

जावेद ने जारी विज्ञप्ति में कहा है भाजपा का अब अपने कार्यकर्याओं पर से विश्वास उठ चुका है या यूँ कहें भाजपाई कार्यकर्ता अब भाजपा के नेताओं से दूरी बना लिऐ है जिसकी भरपाई के लिऐ भाजपा के नेता अपनी लाज बचाने प्रदेश व बस्तर के भोले-भाले ग्रामीणों पर डोरे डाल भाजपाई गमछा पहनाकर अपना बनाने की विफल कोशिश कर रहे हैं और चंद लोग जो इनके झांसे में आ रहे हैं उन्हें कांग्रेसी घोषित कर अपने नंबर बढ़वाने में लगे हैं,कुल मिलाकर भाजपा को अब भोले-भाले ग्रामीणों का सहारा है क्योंकि 15 साल में भाजपा के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं का सिर्फ और सिर्फ शोषण किया है और अब वही कार्यकर्ता इस शोषण से तंग आकर या तो बैठ गये हैं या कांग्रेस के लिऐ कार्य करने लगे हैं,यह बात बखूबी भाजपाई नेता समझ चुके हैं इसलिऐ अब वह प्रदेश के भोले-भाले ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे है पार्टी में अपने नंबर बढाने ग्रामीणों को कांग्रेसी होने की झूठी अफवाह फैला कर शीर्ष नेतृत्व के नजरों में चढऩा चाह रहे हैं।

 जावेद ने आगे कहा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पार्टी के साथ पूरी निष्ठा के साथ खड़ा है और भूपेश है तो भरोसा है का गगनचुंभी नारा लगा रहा है क्योंकि पिछले चार सालों में प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के नेतृत्व वाली सरकार ने चहुँमुखी विकास किया है और प्रदेश की जनता इन विकास कार्यों की सराहना कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भी हाँथों-हाँथ ले रही है और सम्मान दे रही है,आज कांग्रेस का कार्यकर्ता जब कांग्रेसी गमछा गले में डाले घर से निकलता है तो प्रदेश की जनता उससे बात करने ललायित रहती है और कांग्रेसी कार्यकर्ता से अपना सुख दुख साझा करने पीछे नहीं हटती,यह अपनापन और जनता का कांग्रेसीयों के प्रति सम्मान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है और यही विश्वास उत्साह का रूप ले चुका है तथा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता दुगने उत्साह के साथ प्रदेश में पुन: कांग्रेस की सरकार बनाने उत्सुक है और इसके लिऐ कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर से अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने लग गया है,वहीं भाजपा में कार्यकर्ताओं का टोटा लगा हुआ है जिसका परिणाम यह है कि उन्हें अब भोले-भाले ग्रामीणों को जबरन गमछा पहनाकर पार्टी प्रवेश कराने का ढोंग रचना पड़ रहा है,और भाजपा के नेताओं को मजबूरीवश प्रवेश करने वाले ग्रामीणों को कांग्रेसी घोषित करने का प्रोपोगेंडा चला कर अपने नंबर बढ़वाने पड़ रहे हैं।

आज भाजपा किस कदर कार्यकर्ताओं के अभाव से जूझ रही है यह बात दो दिन पूर्व नगरनार में सूपर स्पेशलिस्ट अस्पताल की माँग को लेकर निकाली गयी पदयात्रा से ही साबित हो गया।

जिसे पूरे क्षेत्र ने देखा कि कैसे खुद पूर्व विधायक संतोष बाफना को रैली सफल बनाने नगरनार के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों पर बैठकें करनी पडी,कार्यकर्ताओं के घर-घर जाना पडा हाथ जोडक़र रैली में शामिल होने आग्रह करना पडा,पर फिर भी पूर्व विधायक रैली में वह भीड़ इकठ्ठा नहीं कर पाऐ जितनी भीड़ उनके जन्मदिवस के अवसर पर भोज के पंडाल में इकठ्ठी थी,इससे एक बात तो स्पष्ट है कि बस्तर के लोग शिष्टाचार में कभी पीछे नहीं हटते पर एक बार जिसके ऊपर से विश्वास उठ जाता है उस पर दोबारा विश्वास नहीं करते।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news