दन्तेवाड़ा

कमालूर में विधायक के हाथों पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन
31-Dec-2022 9:09 PM
कमालूर में विधायक के हाथों पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन

दंतेवाड़ा,  31 दिसंबर। जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा से लगभग 21 किमी दूर पहाड़ी एवं जंगल के बीचों-बीच स्थित ग्राम कमालूर जहां 19 दिसम्बर को रेल्वे सुरक्षा बल का कैम्प स्थापित किया गया था, उक्त कैम्प में कमालूर के ग्रामीणों के द्वारा पुलिस सहायता केन्द्र की मांग पर शनिवार को विधायक दंतेवाड़ा देवती महेन्द्र कर्मा के हाथों से पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ किया गया।

 पुलिस सहायता केन्द्र खुलने से क्षेत्र की जनता व पुलिस के बीच बेहतर समन्वय एवं समस्याओं का त्वरित निदान किया जा सकेगा, क्षेत्र में शासन प्रशासन की पहुंच सुलभ होगी एवं क्षेत्र में सुरक्षा, विकास एवं भयमुक्त वातावरण बनाने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

कार्यक्रम के दौरान कमालूर पंचायत सरपंच, राजो मरकाम, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा,  कमलोचन कश्यप उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज,  सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा, ललितादित्य नीलम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दन्तेवाड़ा, राम कुमार बर्मन (रापुसे) पुलिस एवं रेल्वे सुरक्षा बल के अधिकारी/कर्मचारी, क्षेत्र के लगभग 400-450 ग्रामीण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आम जरूरतों के सामग्रियो का वितरण किया गया, ग्राम कमालूर में पुलिस सहायता केन्द्र खुलने से ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news