बालोद

हाट बाजार में पर्यावरण बचाव का संदेश
09-Jan-2023 2:53 PM
हाट बाजार में पर्यावरण बचाव का संदेश

दल्लीराजहरा, 9 जनवरी। नगर के पर्यावरण प्रेमी विरेंद्र सिंह उनके साथियों व बच्चों द्वारा हाट बाजार में जाकर लोगों को पर्यावरण का संदेश दे रहे हैं। तो वहीं उनके द्वारा बाजारों मे लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करनें की भी सलाह दी जा रही है।
पर्यावरण प्रेमी द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के संबंध मे भी लोगों को तमाम जानकारियां दी जा रही है।
इस दौरान पर्यावरण प्रेमीयों द्वारा हाथों में तख्ती व बच्चों द्वारा अपने शरीर पर पोस्टर में लिखे पर्यावरण संबंधी जानकारियों को धारण किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news