खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन
20-Jan-2023 3:10 PM
 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन

गंडई, 20 जनवरी। गंडई में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संस्थापक आचार्य पं. श्रीराम शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण व मां गायत्री के दिव्य उपस्थिति में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तृतीय दिवस स्वर्णिम प्रभात किरणों के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हवन हुआ। जिसमें विद्यारंभ संस्कार मुंडन एवं पुंसवन जैसे संस्कार नि:शुल्क रूप से संपन्न कराया गया। शांतिकुंज से आए टोली नायक योगेश पटेल एवं साथियों द्वारा पावन प्रज्ञा पुराण सुनाया गया। इसके बाद गोधूली बेला में दीप यज्ञ में नगर व आसपास के लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और अपने साथ थाल में दीपक सजाकर लाए। गायत्री परिवार द्वारा गणेश, स्वास्तिक चित्र एवं बांस बल्लियों में दीपक सजाकर भव्य दीप यज्ञ संपन्न कराकर सांध्य सामूहिक आरती किया गया। जिसमें सभी भक्त भक्ति भाव के साथ झूमते नजर आए।

हरिद्वार से आए आचार्य ने कहा की मनुष्य में देवत्व का अवतरण में धरती को स्वर्ग बनाने के उद्देश्य तथा मानवीय जीवन में सद्विचार संस्थापन व व्यक्ति निर्माण से परिवार निर्माणए समाज निर्माण तथा गायत्री परिवार के सप्त सूत्री आंदोलन जैसे नारी जागरण, कुरूति उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षणए, वृक्षारोपण नशा मुक्ति, शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस क्षेत्र में विराट यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें अधिक से अधिक क्षेत्रवासी शामिल हुए। सुबह की पाली में गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति हवन के माध्यम से यज्ञ की वैज्ञानिक महत्ता भी बताया जाएगा।  अंतिम दिवस 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति यज्ञ हवन के माध्यम से हुआ। 

जिसमें विभिन्न संस्कार जैसे गुरु दीक्षा, उपनयन, अन्नप्राशन, पुंसवन, संस्कार विद्यारंभ, मुंडन आदि नि:शुल्क रूप में कराए गए। टोली द्वारा आग्रह किया गया कि गायत्री परिवार के इस मिशन में जुडक़र सनातन संस्कृति और भारत देश के हर लोगों में देवत्व का जागरण में धरती स्वर्ग का अवतरण के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए आप सब जुड़े। आचार्य ने कहा बच्चों लिए सद्बुद्धि की दात्री वेदमाता गायत्री मंत्र जप की भी सीख दी गई। जिससे बच्चों को प्रखर उज्ज्वल बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में प्रभात साहू, प्रभुराम वर्मा, चंद्रमणि चौबे, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, दुर्जन जंघेल, बाबूलाल विश्वकर्मा, रामकुमार देशमुख, ईश्वर साहू, मंगल कुंभकार, रोहिणी जंघेल, अहिल्या साहू, अश्वनी शिवारे, शकुंतला वर्मा, राहुल वर्मा, पोषण सिंह राजपूत, छोटेराम वर्मा, गंगाराम साहू, शत्रुघ्न वर्मा, जेठूराम निषाद,

श्यामलाल वर्मा, नीरूराम विश्वकर्मा, लक्ष्मण साहू, मिथलेश पटेल, सोहन सिन्हा, गौकरण बसु समेत अन्य लोगों का सहयोग मिल रहा है।
 उक्त जानकारी गायत्री परिवार जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा दिया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news