खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में विधायक घर-घर पहुंच रही
16-Feb-2023 2:27 PM
हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में विधायक घर-घर पहुंच रही

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 16 फरवरी।
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता से सीधे रूबरू हो कर कांग्रेसियों ने घर-घर दे रही दस्तक।
इस अभियान में कांग्रेसियों का उत्साह नजर आ रहा है। शहर के विभिन्न वर्गों और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के दौरान विधायक सहित तमाम कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता इसमें शामिल हो रहे हैं।

विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के साथ कांग्रेसियों ने नगरपालिका वार्ड, गोल बाजार, तूरकारीपारा और धरमपुरा में पद यात्रा निकालकर घर-घर दस्तक दे कर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी और भारत जोड़ों के बाद हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालने के पीछे के उपदेशों से अवगत कराया।

पदयात्रा नगर में पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा,उपाध्यक्ष रज्जाक खान, प्रदेश कांग्रेश सदस्य नीलांबर वर्मा, शहरअध्यक्ष भीखम चंद छाजेड़,प्रदेश अध्यक्ष नदीम मेमन, राजा सोलंकी, सुमित छाजेड़, दीपक देवांगन, पुरुषोत्तम वर्मा, यतीनजीत सिंह, शत्रुघ्न घृतलहरे ,दिलीप लहरे,सुमन देवांगन, महिला कांग्रेस जिला महामंत्री नसीमा मेमन, एडेलमैन किरण झा, आरती यादव, पलास सिंह, पूरन सारथी, भरत चंद्राकर, दुर्गेश साहू , समीर कुरेशी, मयूरी सिंह ,कपिल नाथ महोबिया, सूर्यकांत यादव, रतन सिंह ,जफरुल्लाह खान, महेश यादव ,सोनू ढीमर, राजेश्वरी अग्रवाल ,रविंद्र सिंह गहरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news