राजनांदगांव

काले गुब्बारे छोडक़र सीएम का विरोध भाजपा पार्षदों ने छलने का लगाया आरोप
16-Feb-2023 3:02 PM
काले गुब्बारे छोडक़र सीएम का विरोध भाजपा पार्षदों ने छलने का लगाया आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 फरवरी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गुरुवार को राजनांदगांव प्रवास को लेकर भाजपा पार्षदों ने कड़ा प्रतिरोध व्यक्त करते काले गुब्बारे छोडक़र राजनांदगांव की जनता को छलने का आरोप लगाया। काले रंग के गुब्बारे छोडक़र भाजपा पार्षदों ने चुनावी वर्ष में राजनांदगांव शहर का रूख करने पर सख्त ऐतराज जताया। हाथों में पाम्प्लेट लेकर भाजपा पार्षदों ने मुख्यमंत्री के वापस जाने के लिए आवाज उठाई। वहीं भ्रष्टाचारियों के ऊपर कार्रवाई नहीं करने और राजनांदगांव की जनता को छलने का आरोप लगाते भाजपा पार्षदों ने सीएम के विरूद्ध नारेबाजी की। 

स्थानीय नगर निगम परिसर में भाजपा पार्षदों के हाथ में काले रंग के गुब्बारे थे। जिसका प्रतिकात्मक  रूप से सीएम के दौरे का विरोध करना था। आज मुख्यमंत्री का शहर में 3 से 4 कार्यक्रम आयोजित था। भाजयुमो ने भी कड़ा विरोध जताया। इसके बाद भाजपा पार्षदोंने खुलकर मुख्यमंत्री से वापस लौटने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, पार्षद शरद सिन्हा, विजय राय, मोंटू यादव समेत अन्य पार्षद शामिल थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news