राजनांदगांव

गन्ने की खेती से जुड़ेंगे जिले के किसान, सहकारी बैंक चलाएगा अभियान
16-Feb-2023 3:23 PM
गन्ने की खेती से जुड़ेंगे जिले के किसान, सहकारी बैंक चलाएगा अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 फरवरी।
जिले के किसानों को धान के साथ अन्य फसल से जोडऩे चल रही मुहिम में अब जिला सहकारी बैंक गन्ने की खेती को प्रोत्साहन देने अभियान चलाने वाला है। जिले के किसानों को गन्ने की खेती का फायदा बताने के साथ ही उनकी उपज को सही दाम दिलाने का भी प्रयास बैंक द्वारा किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को बोड़ला में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान ने किसानों की एक बैठक भी की।

किसानों के साथ बैठक कर नवाज ने गन्ने की खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भी किसान से उनके मत व समास्याएं सुनी। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान ने बताया कि गन्ने की खेती से किसानों को आर्थिक रूप से काफी फायदा होगा। गन्ने की खेती कर किसान प्रति एकड़ एक लाख रुपए की आय अर्जित कर सकता है। यही नहीं एक बार फसल लगाकर तीन बार उसकी कटाई करने का मौका भी गन्ने की खेती में मिलता है। जिला सहकारी बैंक उन किसानों को प्रोत्साहित करने का काम करेगी, जो किसान गन्ने की खेती से जुडऩा चाहते हैं।

गुड़ फैक्टी का भी दौरा
बोड़ला पहुंचे नवाज ने गुड़ फैक्ट्री का भी दौरा किया। इस दौरान नवाज ने फैक्ट्री संचालकों से गुड़ बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। पूरी प्रक्रिया समझने के साथ ही नवाज ने गन्ने की मांग को लेकर भी जानकारी ली। नवाज ने बताया कि जिले के किसानों को सभी तरह की फसल से जोडऩे का प्रयास बैंक द्वारा लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में गन्ने की खेती को लेकर भी अब अभियान चलाया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news