खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

भाजपा महिला मोर्चा ने सीएम का पुतला फूंका
24-Feb-2023 6:19 PM
भाजपा महिला मोर्चा ने सीएम का पुतला फूंका

खैरागढ़, 24 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मंगलवार को राजीव चौक पुराना बस स्टैंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका। मोर्चा ने प्रदेश में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार को पुतला दहन किया द्यभारतीय जनता पार्टी के समस्त पदधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्य रहे। पुतला दहन ने दौरान मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस के राज में पिछले सवा चार साल में छत्तीसगढ़ पूरे देश में अपराध की वजह से शर्मसार हो रहा है। महिलाओं के मन में ऐसा डर बना दिया है कि उन्हें घर से निकलने में भी भय लगता है। पुतला दहन में जिलाध्यक्ष घम्मन साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलिमा गोश्वामी, जिला महामंत्री रामाधार रजक, जिला मंत्री शशांक ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष विनय देवांगन, आलोक श्रीवास, चंदू वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आयश सिंह, नवनियुक्त मंडल पदधिकारी सहित समस्त महिला और युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news