दुर्ग

भिलाई निगम से चार कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
01-Mar-2023 3:19 PM
भिलाई निगम से चार कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दे किया सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 1 मार्च।
नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में आज 4 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई सभागार में दी गई। इसके साथ ही सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य तथा दीर्घायु जीवन की कामना की गई। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में मीना मानकर आत्मज सीताराम मानकर डाटा एंट्री ऑपरेटर, यशवंत कुमार वैद्य आत्मज भाऊराव वैद्य फील्ड वर्कर, आन सिंह आत्मज बिशौहा सफाई कामगार तथा ईश्वर राव आत्मज अपन्ना राव सफाई कामगार शामिल है। भिलाई निगम में यह सभी कर्मचारी 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए हैं। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने इनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र आदि देकर उनका सम्मान किया गया, इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के परिजन भी मौजूद रहे। विदाई समारोह में प्रमुख रूप से स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, बसंत देवांगन, संजय शर्मा, शरद दुबे, जय जैन आदि मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news