दुर्ग

भारत यात्रा पर निकली सोलो साइकलिस्ट आशा ने सीएम से की मुलाकात
02-Mar-2023 2:17 PM
भारत यात्रा पर निकली सोलो साइकलिस्ट आशा ने सीएम से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 मार्च।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय पर सोलो साइकलिस्ट आशा मालवीय ने सौजन्य मुलाकात की है। 
मुख्यमंत्री को आशा मालवीय ने बताया कि वह महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश लेकर संपूर्ण भारत की सायकल यात्रा पर निकली है। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में ग्राम नाटाराम की मूल निवासी आशा ने भोपाल से विगत 1 नवंबर 2022 को यात्रा शुरू की है और देश की राजधानी दिल्लीमें 15 अगस्त 2023 को वह ईसका समापन करने वाली है। इस दौरान वह भारत के 28 राज्यों में लगभग 25 हजार किमी की यात्रा सायकल से पूरा करेगी। अभी तक वह 9 राज्यों की कुल 9 हजार 600 किलोमीटर दूरी तय कर चुकी है, छत्तीसगढ़ दसवां राज्य है। 

मुख्यमंत्री ने सोलो साइकलिस्ट आशा के जज्बे की सराहना की। उन्होंने उससे अभी तक यात्रा के अनुभव के बारे में जाना और आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए हौसला बढ़ाया। इससे पूर्व आशा ने भिलाई पहुंचने पर एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव से भी सौजन्य मुलाकात की थी।  आशा ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि इस यात्रा में उन्हें छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए किये जा रहे कार्यों को जानने का भी मौका मिला। छत्तीसगढ़ राज्य में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news