दुर्ग

नितेश साहू बने मानपुर मोहला जिला युवा मोर्चा प्रभारी
02-Mar-2023 2:21 PM
नितेश साहू बने मानपुर मोहला जिला युवा मोर्चा प्रभारी

दुर्ग, 2 मार्च। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितेश साहू को संगठन ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें नवीन जिला मानपुर मोहला का युवा मोर्चा प्रभारी बनाया है। नितेश साहू दुर्ग जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रहते हुए अपनी एक अलग पहचान युवाओं में बनाई है, जिसे देखते हुए प्रदेश संगठन ने उन्हें प्रदेश टीम में जगह देने के बाद नया दायित्व सौंपा है। आने वाली संगठनात्मक चुनौतियों को देखते हुए आगामी विधानसभा लोकसभा चुनाव में युवाओं को पार्टी से जोडऩे हेतु ये जिम्मेदारी नितेश को दी गयी है। मानपुर मोहला नया जिला है, जहाँ चुनौतियां भी अधिक होगी। नितेश साहू दुर्ग जिÞला युवा मोर्चा संगठन के विभिन्न पदों में कुशलतापूर्वक दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं, जिससे उनके अनुभव का लाभ निश्चित ही युवा मोर्चा को होगा और मानपुर मोहला जिला में युवा मोर्चा मजबूत होगा।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news