दुर्ग

3 को 3 हजार निगम कर्मचारी घेरेंगे विधानसभा भवन
02-Mar-2023 2:52 PM
3 को 3 हजार निगम कर्मचारी घेरेंगे विधानसभा भवन

जंगी प्रदर्शन की बनी रणनीति
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 मार्च।
भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के आव्हान पर 3 मार्च को तूता नया रायपुर में प्रस्तावित विधानसभा भवन के घेराव आंदोलन में भिलाई निगम सहित प्रदेश के विभिन्न निकायों से तीन हजार अधिक कर्मचारी भाग लेंगे।

स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री शरद दुबे ने बताया कि प्रदेश के निकायों में व्याप्त कर्मचारी समस्या जैसे निकाय में हो रहे आर्थिक संकट को देखते हुए अधिकारी कर्मचारियों को सीधे शासन से नियमित वेतन भुगतान किया जाना आवश्यक हो गया है। अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए, प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित कर ठेका प्रथा समाप्त करें, दैनिक वेतन भोगी की सेवा काल को जोड़ कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए, सेवा भर्ती नियम का संशोधित सेटअप लागू कर शीघ्र पदोन्नति हो, जेसीबी आपरेटर का पद स्वीकृत किया जाए, स्वच्छ भारत मिशन मे कार्यरत् स्वच्छता दीदी को कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किया जाये, नगर निगमों मे प्रतिनियुक्ति बंद करने की माँग को लेकर प्रदेश के नगरीय निकायों के अधिकारी कर्मचारी एक दिन का अवकाश ले भारतीय मजदूर संघ के आव्हान पर 3 मार्च को तूता नया रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव आंदोलन मे भाग लेंगे। महासंघ के सुरेश तिवारी, विष्णु चन्द्राकर, शरद दुबे, अब्दुल हमिद, अनिल बाजपेयी, अमरनाथ दुबे, दुर्गेश गुप्ता, गोपाल सिन्हा, अनिल सिंह, विवेक रंगनाथ, कृष्णा देशमुख, रामबिहारी शर्मा, अभिषेक मिश्रा, ललित साहू, मो. शेरखान, रविन्द्र लाल, उदय सिंह, राम अवतार साहू, अनिल पिल्लई, सुशील वाल्मिकी, उमेश शुक्ला, कैलाश जायसवाल, राम बाबू यादव, श्रीमति रीता चतुर्वेदी, रामेश्वर सागर, किरण सिंह, कु.प्रज्ञा सिदार, संतोष जोशी, रामवृक्ष यादव, अशोक कश्यप सुरेंद्र सोनबोईर, नलनीश मिश्रा, विजेद्र परिहार, राजू वर्मा ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को आंदोलन को भाग लेकर अपनी माँगो के लिए अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news