राजनांदगांव

शहर में होगा भव्य वैदिक होलिका दहन
07-Mar-2023 3:39 PM
शहर में होगा भव्य वैदिक होलिका दहन

राजनांदगांव, 7 मार्च। मां पंचगव्य चिकित्सा एवं गौरक्षा अनुसंधान केन्द्र के मार्गदर्शन में राजनांदगांव शहर में भव्य वैदिक होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन म्युनिसिपल स्कूल मैदान में होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यालय मां पंचगव्य चिकित्सा एवं गौरक्षा अनुसंधान केन्द्र महमाया चौक बसंतपुर राजनांदगांव में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि 7 मार्च को संध्या 6 बजे म्युनिसिपल स्कूल मैदान में वैदिक होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 11 हजार गोमय कंडे, बड़ी मात्रा में गौघृत के दीप, औषधीय लकड़ी से वैदिक होलिका दहन किया जाएगा। बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता एवं सदस्य आनंद श्रीवास्तव, नरेन्द्र तिवारी, धीरज द्विवेदी, राकेश सोनी, हार्दिक कोटक, प्रज्ञानंद मौर्य, डॉ बीआर साहू, मनोज शुक्ला, दिलेश्वर साहू एवं आर्य प्रमोद, पुरूषोत्तम देवांगन उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news