दन्तेवाड़ा

केन्द्रीय विद्यालय में विभिन्न खेलकूद स्पर्धाएं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 15 मार्च। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संयुक्त खदान मजदूर संघ बचेली द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला मनाते हुए सोमवार को महिलाओं के लिए केन्द्रीय विद्यालय मैदान में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
स्पर्धाओं में रस्सा खींच, म्यूजिकल चेयर दौड़, चम्मच दौड़ व रंगोली प्रतियोगिता शामिल थी, जिसमें नगर की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। खेलकूद में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा बचेली की महिला युवा क्रिकेटर गरिमा मालघाटी का भी एसकेएसमएस द्वारा सम्मान किया गया।
गत दिनों गरिमा का चयन अंडर 15 महिला क्रिकेट टीम में हुआ था और झारखंड में हुए प्रतियेागिता में छत्तीसगढ़ राज्य की टीम का हिस्सा रही थीं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएमडीसी बचेली परियेाजना के मुख्य महाप्रबंधक बी. वेंकटश्वर्लु, विशिष्ट अतिथि उत्पादन महाप्रबंधक संजय बासु, पालिकाध्यक्ष पूजा साव, पार्षद भानमती साहू, श्रीमती विश्वाम्मा, प्रतिमा पाल, गौरी शुक्ला, ग्रेसी बारसा, बीना साहू एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
श्रमिक संघ के अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष एमआर बारसा, कीर्तन साहू, राजेश दुबे व अन्य सदस्यों ने इस कार्यक््रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।