राजनांदगांव

सांई प्रशिक्षण केंद्र में 25 तक खेल गतिविधियां
15-Mar-2023 3:28 PM
सांई प्रशिक्षण केंद्र में 25 तक खेल गतिविधियां

अलग-अलग खेलों के आयोजन में जौहर दिखा रहे खिलाड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 मार्च।
भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार खेल द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए यह आयोजन 10 से 25 मार्च तक अलग-अलग खेल गतिविधियों में आयोजित किया जा रहा है। अलग-अलग खेलों के आयोजन में खिलाड़ी अपना जौहर दिखा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इसी के तारतम्य में भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव में भी विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। मंगलवार को म्यूजिकल चेयर रेस व पासिंग द बॉल का आयोजन किया गया। आयोजन में भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव, स्थानीय बालिका खिलाडिय़ों, स्टॉफ, कोचेस एवं अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राधा राव, पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news