राजनांदगांव

छात्र की हत्या में शामिल एक नक्सली गिरफ्तार
16-Mar-2023 1:43 PM
छात्र की हत्या में शामिल एक नक्सली गिरफ्तार

 गढ़चिरौली पुलिस ने सप्ताहभर के भीतर पकड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 मार्च।
महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने होली पर्व मनाने आए एक छात्र की हत्या की घटना में शामिल नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। सप्ताहभर के भीतर ही पुलिस ने सर्चिंग के दौरान नक्सली को घेराबंदी कर पकड़ा। 

बताया गया कि उक्त नक्सली देवरी दलम के पूर्व कमांडर रह चुका है। उस पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को पकड़े गए नक्सली से महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना जताई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गढ़चिरौली पुलिस मर्दहुर जंगल में सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान देवरी दलम का पूर्व कमांडर आडवे मुरे गावडे को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गए नक्सली का नाम प्रकाश उर्फ देवीदास उर्फ आडवे मुरे गावड़े निवासी मुर्दहुर गढ़चिरौली बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गावडे मार्च 2000 में पेरमिली दल में सदस्य के रूप में शामिल हुआ था। 2007-08 में वह सेक्शन डिप्टी कमांडर बना। जुलाई 2009 से 2011 तक वह प्लाटून ए कमांडर बना। इसके बाद जुलाई 2011 से फरवरी 2012 तक देवरी दल में दलम कमांडर के रूप में काम किया। 

 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए नक्सली ने मर्दहुर में रहने वाले युवक सांईनाथ नरोटी (26 वर्ष) की 9 मार्च की रात लगभग 11 बजे गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा उस पर लगभग दो दर्जन मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या के 10, मुठभेड़ के 8 और वाहनों को जलाने के दो मामले शामिल हैं। 
 

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news