राजनांदगांव

11 आबंटितियों का भूखंड निरस्त, यातायात नगर में जमा राशि राजसात
16-Mar-2023 3:05 PM
11 आबंटितियों का भूखंड निरस्त, यातायात नगर में जमा राशि राजसात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 मार्च। 
नगर में भारी वाहनों से होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते नगर निगम द्वारा जीई रोड रेवाडीह के पास यातायात नगर का निर्माण किया गया हैै, जिसे विधिवत आबंटित करने प्रक्रिया की गई। 

आबंटित भूखंड के प्रीमियम राशि जमा करने निगम के राजस्व विभाग द्वारा संबंधितों को अनेक नोटिस जारी की गयी तथा परिवहन संघ के पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर प्रीमियम राशि जमा करने अपील की गयी थी। इसके पश्चात भी आबंटितों द्वारा भूखंड की राशि जमा नहीं की गयी, जिस पर उन्हें तीन दिवस के भीतर राशि जमा करने 29 दिसंबर 2022 को अंतिम नोटिस दिया गया। नोटिस उपरांत कुछ आबंटितों द्वारा भूखंड की राशि जमा की गयी, किन्तु कुछ लोगों द्वारा अब तक प्रीमियम राशि जमा नहीं की गयी, जिन्हें नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा 24 जनवरी 2023 तक राशि जमा कर अनुबंध निष्पादन करने अंतिम अवसर दिया गया है। 

आयुक्त चतुर्वेदी ने बताया कि यातायात नगर के आबंटित भूखंड का प्रीमियम राशि जमा करने 16 सितम्बर 2022 व 10 अक्टूबर 2022 को प्रतिनिधि मंडल की बैठक बुलाई गयी थी। बैठक में राशि का भुगतान किए जाने की सहमति दी गयी थी। सहमति पश्चात भी प्रीमियम राशि जमा नहीं की गयी, जिस पर नगर निगम द्वारा नोटिस दिया गया तथा परिवहन संघ के पदाधिकारी एवं जिला चयन समिति की अध्यक्षता में आहुत बैठक में वर्ष 2017 तक किस्तो में प्रीमियम राशि जमा किए जाने के प्रस्ताव पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा सहमति दी गयी थी, किन्तु इसके पश्चात भी प्रीमियम राशि जमा नहीं की गयी। उन्होंने बताया कि बकाया राशि जमा नहंी करने पर 11 अगस्त 2021, 12 सितंबर 2022 व 7 अक्टूबर 2022 को दो दिवस के अंदर सम्पूर्ण प्रीमियम राशि जमा कर अनुबंध निष्पादन करने पत्र प्रेषित किया गया, किन्तु आज पर्यन्त तक राशि जमा नहीं की गयी। 

आयुक्त चतुर्वेदी ने बताया कि पूर्व में राशि जमा नहीं करने पर 20 भूखंड की अमानती राशि राजसात व भूखंड निरस्त करने तत्कालीन आयुक्त द्वारा महापौर परिषद मेे प्रस्ताव भेजा गया, जिस पर महापौर परिषद की बैठक 24 सितम्बर 2019 को उपरोक्त 20 भूखंड को निरस्त कर उपरोक्त भूखंडों को व्यवस्थापन के तहत पुन: आबंटित करने स्वीकृति प्रदान की गयी थी। उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते यातायात नगर में आबंटित भूखंड का तीन दिवस के भीतर प्रीमियम राशि जमा कर अनुबंध निष्पादित करने 29 दिसंबर 2022 अंतिम नोटिस दिया गया है। नोटिस उपरांत कुछ आबंटितो द्वारा भूखंड की राशि जमा की गयी शेष आबंटितों को प्रीमियम राशि जमा करने 24 जनवरी 2023 तक अंतिम अवसर दिया गया है, राशि जमा नहीं करने पर आबंटित भूखंड स्वमयं निरस्त होकर जमा राशि राजसात हो जाएगी।  जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी संबंधित की होंगी तथा किसी भी प्रकार की न्यायालयीन प्रक्रिया मान्य नहीं की जाएगी। इसके उपरांत भी आज दिनांक तक राशि जमा नहीं करने पर प्रथम चरण में 11 आबंटितियों का भूखंड निरस्त किया जा रहा है। 

आबंटित भूखंड हुआ निरस्त
आयुक्त चतुर्वेदी ने बताया कि प्रीमियम राशि जमा नहीं किए जाने वाले आबंटितियों में भूखंड क्र. ई-59 नवनीत कौर टुटेजा/भूपेन्द्र सिंह टुटेजा, भूखंड क्र. ई-60 किरण दीप कौर/गुरजीत सिंह, भूखंड क्र.  क्यू-2 जसीम अहमद/मो समी अहमद, भूखंड क्र. ई-52 महेश अग्रवाल/रामअवतार अग्रवाल, भूखंड क्र. ई-72 सुजीत ंिसंघानिया/ उमेन्द्र लाल सिंघानिया, भूखंड क्र. ई-53, कवल जीत सिंग भाटिया/इकबाल सिंग भाटिया, नरेश साहू,/स्व. मलखन साहू, भूखंड क्र. ई-20 सुखविन्दर सिंग/चरण सिंग, भूखंड क्र. ई-7 भूपेन्द्र सिंग/चरणजीत सिंग, भूखंड क्र.  ई-70 अनुप सिंग भाटिया/अमोलक सिंग भाटिया एवं भूखंड क्र. ई-17 हरप्रीत कौर साहनी का आबंटित भूखंड निरस्त किया जाता है तथा जमा प्रीमियम की राशि निगम कोष में राजसात किया जाता है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news