बालोद

महावीर जयंती पर निकाली शोभायात्रा, कई आयोजन
05-Apr-2023 2:51 PM
महावीर जयंती पर निकाली शोभायात्रा, कई आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बालोद, 5 अप्रैल। भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न आयोजन भी किये गए।

ें मंगलवार को उत्सव पूर्ण माहौल में जन्मकल्याणक मनाया गया। सुबह प्रभातफेरी के पश्चात प्रवचन का श्रवण किया गया। पूज्य साध्वीवृन्द प्रियंका श्रीजी आदि ठाना 4 यहां विराजमान हैं। सुबह 9 बजे जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड बाजे घोड़े बग्गी के साथ पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं, पुरूष एवं बच्चे नजर आ रहे थे। भगवान को रथ पर विराजमान कराने की बोली चंद्रकांत, सौरभ रणपरिया परिवार द्वारा लिया गया। भक्ति गीतों ओर भगवान के जयकारे के साथ  शोभायात्रा जैन मंदिर से निकलकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुन: जैन मंदिर पहुंची।माहेश्वरी समाज द्वारा जुलूस के सम्मान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पेय पदार्थ वितरित किये गए।

 शोभायात्रा के पश्चात धार्मिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। इसका आयोजन इंदु ढेलडिय़ा एवं सुभाष ढ़ेलडिया द्वारा किया गया। ज्ञातपुत्र टीम ,जिसके सदस्य रीतू बाफना, वर्षा कंवाड़, प्रिया सांखला शीतल गोलछा, गुंजन ललवानी, प्रशांत चौरडिय़ा थे, प्रथम स्थान पर रही।

 उन महानुभावों का सम्मान किया गया, जो जैन साधु साध्वियों के विहार के दौरान उनके रुकने ठहराने आदि  व्यवथा में सहयोग प्रदान करते हैं। जैन श्री संघ ने शम्भू साहू तरौद, सुबोध टावरी बालोद लक्ष्मण साहू टेकापार,राजेश तापडिय़ा बकलीटोला ,श्याम राठी करहीबदर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम केबाद गौतम प्रसादी (भोजन)का कार्यक्रम था जिसका प्रभार जैन मंडल द्वारा लिया गया तथा समता मंच द्वारा भोजन व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया गया।भोजन के पश्चात दोपहर में धार्मिक अंताक्षरी का आयोजन हुआ।इसके पश्चात गौशाला में गायों को गुड़ रोटी खिलाया गया, जिसमें महिलाएं, पुरुष, बच्चों सभी ने उत्साह से भाग लिया रात्रि में छोटे बच्चों का धार्मिक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवम गायन प्रतियोगिता रखी गई थी। इस तरह से विभिन्न आयोजनों के साथ महावीर भगवान की जयंती मनाई गई। महावीरजन्म कल्याणक समिति के अध्यक्ष ताराचंद  सांखला ने जैनश्री संघ के समस्त सदस्यों, संस्थाओं तथा आसपास क्षेत्र से आये अतिथियों  माहेश्वरी समाज एवम उन सब के प्रति कृतज्ञता प्रगट की जिनका प्रत्यक्ष एवम अप्रत्यक्ष सहयोग प्राप्त हुआ।

 डॉ प्रदीप जैन,मोहन नाहटा,बाबूलाल ढ़ेलडिया रूपचंद गोलछा  मांगीलाल ढ़ेलडिया प्रदीप चौरडिय़ा मुकेश भंसाली  संतोष  नवलखा  विनोद श्रीमाल ,लक्की लोढा ,प्रशान्त चौरडिय़ा शुभम श्री श्रीमाल, अनिल नाहटा एवम जैन युवा शक्ति के सदस्यों ,संभव नाथ मंदिर समिति  विशेष योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news