बालोद

100 साल के गौरवशाली ऐतिहासिक स्कूल के शताब्दी समारोह में शामिल हुए मंत्री
09-Apr-2023 9:29 PM
100 साल के गौरवशाली ऐतिहासिक स्कूल के शताब्दी समारोह में शामिल हुए मंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बालोद, 9 अप्रैल। बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम चिटोद में आज प्राथमिक शाला का शताब्दी समारोह मनाया गया। इस शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम शामिल हुए वहीं उनके साथ स्थानीय विधायक संगीता सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी सरपंच कुमारी बाई साहू शामिल रहे।

 मंत्री डॉ. प्रेमसाय ने इस दौरान स्कूल में योगदान देने वाले 100 वरिष्ठ जनों का सम्मान किया वहीं 100 वर्ष पुराने स्कूल के पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा और बाजे-गाजे के साथ उनका स्वागत किया और 100 साल पुराने दाखिल खारिज पुस्तिका जिसे सहेज कर रखा गया है उसका अनावरण किया।

मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा- यह प्राथमिक शाला 1922 में शुरू हुआ यहां 100 साल तक यह अपनी गौरव गाथा बनाए हुए है मुझे बड़ा गौरवांवित महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बहुत कुछ किया है इससे आम जनजीवन में काफी बदलाव हुआ है आज इस विद्यालय में दाखिल खारिज देखा जिसमे हर वर्ग हर जाति के लोग पढऩे आते थे और आज भी ये परंपरा कायम है।

उन्होंने कहा इस विद्यालय में 70 हजार विद्यार्थी अध्ययन कर चुके हैं, इस विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय का सम्मान भी मिला है और ऑस्ट्रेलिया से यहां शोधकर्ता भी आए थे और इस विद्यालय को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। यह विद्यालय वास्तविक में प्रेरणा का श्रोत है। मंत्री ने एमबीबीएस में चयनित आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा वर्षा ठाकुर को 25 हजार रुपए की सहायता की घोषणा की तो सांस्कृतिक आयोजनों के लिए 25 हजार और 2-2 अतिरिक्त कमरों की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि अगले साल जो धान खरीदी होगा, वहां 15 से अब 20 क्विंटल के मान से धान की खरीदी की जाएगी। आसपास के किसी प्रदेश में धान की इतनी कीमत नहीं मिल पा रही है वनोपज में 65 प्रकार की खरीदी हो रही है छत्तीसगढ़ सबसे अच्छा प्रदेश है

मंच से उतरकर किया सम्मान

90 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं जो विद्यालय की इतिहास के परिचायक हैं, उनका सम्मान करने के लिए मंत्री प्रेमसाए सिंह टेकाम एवं विधायक संगीता सिन्हा मंच से उतरकर सम्मान किया, बुजुर्गों के बीच जाकर सम्मान किया। इस दौरान भारतीय सेना में कार्यक्रम नौजवानों का भी सम्मान किया गया। मंत्री ने स्वयं कहा कि वो बुजुर्गों के बीच जाकर उनका सम्मान करेंगे।

गरीबों के बच्चे भी पढ़ रहे अंग्रेजी माध्यम में - संगीता

संजारी बालोद विधानसभा के विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि 100 साल पूरा होने पर हमने आज दाखिल खारिज देखा इसे सम्हाल के रखा गया है यह हमारी धरोहर है। विधायक ने कहा पंजी देखकर पता चला मेरे ससुर जी ने भी यहां अध्यापन कार्य किया है हमारा पूरा प्रदेश आज शिक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है उन्होंने कहा सरकार ने यहां पर अंग्रेजी माध्यम के स्कूल आत्मानंद के रूप में शुरू किया जहां गरीबों के बच्चे भी आत्मानंद स्कूल में पढ़ रहे हैं और फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहे हैं शिक्षा के क्षेत्र में विकास से ही समाज और प्रदेश का विकास होता है। विधायक ने यहां मंत्री जी से अतिरिक्त कमरे और स्मार्ट क्लास के रूप में स्कूल को अपडेट करने की मांग रखी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news