बालोद

पुतला जलाने सफल हुए कार्यकर्ता, पर कई भाजपा पदाधिकारी रहे नदारद
12-Apr-2023 3:04 PM
पुतला जलाने सफल हुए कार्यकर्ता, पर कई भाजपा पदाधिकारी रहे नदारद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 12 अप्रैल।
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुए भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या के मामले और कल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को पीडि़त परिवार से मिलने से रोकने के विषय और उचित न्याय की मांग लेकर युवा मोर्चा द्वारा बालोद शहर के जयस्तंभ चौक में विकास जैन और संजय साहू के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया।

इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच झूमा खेत की हुई, परंतु पुतला जलाने में युवा मोर्चा कार्यकर्ता सफल रहे, लेकिन जिला स्तरीय पुतला दहन के हिसाब से अपेक्षाकृत भीड़ काफी कम नजर आई जितने जिले की कार्यकारिणी होती है उतने की संख्या नहीं दिखी, वहीं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी नदारद रहे।

जिहादियों के खिलाफ प्रेम का संदेश
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि जिला जिहादियों के खिलाफ यह लड़ाई चलती रहेगी और हम प्रेम का संदेश देते रहेंगे पूरे छत्तीसगढ़ में हम इस बात का विरोध कर रहे हैं कि कल प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पीडि़त परिवार से मिलने जा रहे थे, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया, आखिर यहां पर कांग्रेस सरकार तानाशाह रवैया में उतर आई है, वह तो केवल पीडि़त परिवार से दुख बांटने जा रहे थे। इसमें किसी का क्या बिगड़ जाता।

बालोद जिले में युवा मोर्चा की निष्क्रियता भी बरकरार है चुनावी वर्ष की शुरुआत हो चुकी है। बीते 3 वर्ष जैसे-तैसे ढीला ढाला निकल गया, परंतु अब जो कसावट मोर्चा संगठन में देखनी चाहिए वह नहीं दिख रही है। यह आने वाले चुनाव के लिए भाजपा के लिए गले की हड्डी बन सकती है। यहां पर जिले के ज्यादातर पदाधिकारी गायब रहते हैं, वहीं प्रदेश से नियुक्त सदस्य भी गायब ही रहते हैं। मंडल अध्यक्ष भी आज के कार्यक्रम में ज्यादातर नदारद रहे ऐसे में युवा मोर्चा के लिए दिल्ली अभी दूर है।

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृह मंत्री का पुतला दहन किया गया, और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए गए इस दौरान पुतला जलाने पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमा जट्ट की हुई परंतु युवा मोर्चा कार्यकर्ता विकास जैन और संजय साहू के नेतृत्व में पुतला दहन करने में सफल रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news