बालोद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पूर्व मंत्री के बेटे समेत कई भाजपा में
16-Apr-2023 2:38 PM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पूर्व मंत्री के बेटे समेत कई भाजपा में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 16 अप्रैल।
स्थानीय सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक पहुंचे। यहां भाजपा गुरुर मंडल कार्यालय जागृति भवन में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर संजारी बालोद के दिग्गज पूर्व विधायक एवं अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. जालमसिंह पटेल के पुत्र होनील दत्त पटेल एवं  एवं पूर्व गगोरीपार सरपंच देवेंद्र बनपेला तथा थमेश साहू ने जिला भाजपा अध्यक्ष  कृष्णकांत पवार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति सिद्धांतों तथा नरेंद्र मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने भाजपा साफा व माला पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया।

इस अवसर पर धमतरी विधायक रंजना साहू, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ,पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, राकेश यादव, त्रिलोकी साहू, नरेश साहू ,मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, प्रेम साहू, सहित याद राम साहू,  नंद किशोर शर्मा ,सुरेंद्र देशमुख ,मेहतर नेताम, भुवन साहू ,वीरेंद्र साहू, संतोष कौशिक ,खेम लाल देवांगन, चिंताराम साहू, दुर्गा नंद साहू, डामेश्वरी साहू, चंद्रिका गंजीर, अजेंद्र साहू, विकास साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने होनील पटेल का  भाजपा में शामिल होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news