बालोद

श्रमिक जागरूकता के लिए चौपाल, अध्यक्ष शफी अहमद ने सुनीं समस्याएं
17-Apr-2023 8:22 PM
श्रमिक जागरूकता के लिए चौपाल, अध्यक्ष शफी अहमद ने सुनीं समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बालोद, 17 अप्रैल। श्रम कल्याण मंडल के द्वारा रविवार को बालोद जिले में श्रमिक जागरूकता के लिए चौपाल लगाई गई, जिसमें श्रमिकों को श्रम कल्याण मंडल व श्रम विभाग द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारियां दी गई। साथ ही योजनाओं को श्रमिकों तक पहुँचने में आ रही अड़चनों की भी जानकारी लेकर उसकी त्वरित निराकरण की पहल श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद एवं उपाध्यक्ष व सदस्यों की टीम द्वारा मिलकर की जा रही है।

बालोद जि़ले में श्रमिकों से प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का निराकरण कर श्रमिकों से आये सवालों के जवाब भी चौपाल में दिए गए।

शफी अहमद ने श्रमिकों को बताया कि 15 वर्ष के भाजपा शासनकाल में बालोद जिले में केवल 20 संस्थान व 500 से भी कम श्रमिक पंजीकृत थे, जबकि कांग्रेस के 4.5 साल के कार्यकाल में 100 से भी संस्थान और 2 हजार से भी अधिक श्रमिकों का पंजीयन श्रम कल्याण मंडल में किया गया है। साथ ही जिन संस्थानों नियोजक ने श्रमिकों के पंजीयन में लापरवाही की है, ऐसे 39 संस्थानों के विरुद्ध श्रम न्यायालय में अभियोजन भी दायर किया जा चुका है।

इसके साथ 15 साल में भाजपा के शासन में बालोद जिले के श्रमिकों को समस्त योजनाओं के माध्यम से 10 लाख का भी लाभ प्रदान नहीं कर पाए, जबकि कांग्रेस की सरकार ने महज़ एक वर्ष में एक ही योजना में 10 लाख 56 हज़ार से अधिक राशि श्रमिकों के खाते में डाली जा चुकी है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाखों की राशि सीधे उनके खाते में आगामी दिनों में डालने का काम किया जा रहा, जिसे सुनकर श्रमिकों ने तालियों से श्रम कल्याण मंडल के कार्य को सराहा।

उक्त चौपाल पश्चात नियोजक बैठक आयोजित थी, जिसमें मंडल ने अलग-अलग वर्ग के 7 संस्थानों को श्रमिक हित में अभिदाय नियमित जमा करने और योजना का लाभ दिलाने के लिए नियोजक संस्थानों को प्रोत्साहित भी किया गया। जिसकी तारीफ़ बालोद जिले में महिला बाल विकास की मंत्री अनिला भेडिय़ा व बालोद-संजारी की विधायिका संगीता सिन्हा ने मंच से की।

इसके साथ ही श्रमिक चौपाल, नियोजक प्रोत्साहन के साथ सबसे चर्चित विषय के रूप में बोरेबासी हर जिले में अपना रंग चढ़ा रहा है। ज्ञात हो कि बोरेबासी श्रमिक, किसान व छग के लोगों में सबसे ज़्यादा खाया जाने वाला पौष्टिक आहार है, जिसे श्रम कल्याण मंडल की पूरी टीम विभिन्न जिलों में चौपाल पश्चात मंत्रियों, विधायकों, कांग्रेसजनों व सभा में उपस्थित सभी श्रमिकों साथ बैठकर इस भोजन का लुफ्त उठाते हुए छग शासन की ओर से छग के श्रमिक, किसान वर्ग के पौष्टिक भोजन बोरेबासी का प्रचार किया जा रहा।

बालोद जिले के चौपाल कार्यक्रम में मुख्य वक्ता व अतिथि के रूप में श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष केशव हरमुख नगर पालिका के बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, जिला कांग्रेस की अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर, जिपं सदस्य मीना साहू, धीरज उपाध्याय व अन्य कांग्रेस पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

बालोद जिले में कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रम कल्याण मंडल के प्रभारी सदस्य कृष्णा दुबे ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news