मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

भगवा हिंदू रक्षक दल की समीक्षा बैठक, 2 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी
17-Apr-2023 9:56 PM
भगवा हिंदू रक्षक दल की समीक्षा बैठक, 2 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

चिरमिरी,  17 अप्रैल। भगवा हिंदू रक्षक दल की समीक्षा बैठक संपन्न की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 2 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली।

जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के अंतर्गत आने वाले नगर पालिका निगम चिरमिरी के छोटा बाजार में बैठक हुई। जिसमें मुख्यरूप से संगठन के विस्तार को लेकर अनेक बिंदुओं पर चर्चा की गई

ज्ञात हो कि भगवा हिंदू रक्षक दल (बीएचआरडी) फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश चंद्र और महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भारती सिंह संगठन को विस्तार करते हुए पूरे प्रदेश में संगठन की शाखा को बढ़ाने का काम युद्ध स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से किया जाना सुनिश्चित किया है। इसी क्रम में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को जहां एक और नए पद और नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन के दायित्वों के निर्वहन के लिए पदभार दिया गया, वहीं दूसरी ओर सम्मान कार्यक्रम में हनुमान चालीसा और भगवा गमछा फूल माला से स्वागत करते हुए सभी पदाधिकारियों का अभिवादन किया गया।

कार्यक्रम में राजेश यादव को प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ सूरज देवांगन को जिला अध्यक्ष जिला एमसीबी संतोष दीवान को जिला महासचिव अजय पांडे को जिला महामंत्री ओम प्रकाश शुक्ला को जिला मीडिया प्रभारी विजय कुमार साहू को जिला उपाध्यक्ष कालिका प्रसाद को चिरमिरी नगर अध्यक्ष राजेश बंजारे को छोटा बाजार अध्यक्ष विवेक चौहान नगर महामंत्री राजेश वर्मा नगर संयोजक चिरमिरी, चंद्र प्रताप ब्लॉक अध्यक्ष खडग़वा ,मथुरा सिंह अध्यक्ष भूकभूकी ,भरत सिंह उपाध्यक्ष भूकभूकी, सूरज कुमार वार्ड क्रमांक 20 अध्यक्ष, अभिलाष भोई जिला सचिव, अतुल बक्सेल, नगर सचिव शरद जायसवाल नगर प्रचारक देवेंद्र दुबे ब्लॉक सचिव ध्यान सिंह ग्राम पंचायत संघ का अध्यक्ष अमन वार्ड 26 वार्ड अध्यक्ष विक्रम वार्ड 26 उपाध्यक्ष माधव महतो वार्ड 19 अध्यक्ष अविनाश सिंह वार्ड 19 संगठन मंत्री मनोज छोटा बाजार नगर सह सचिव राजू सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष खडग़वा।

इसी प्रकार से भारती सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग के अनुशंसा पर ज्योति सिंह नगर अध्यक्ष चिरमिरी दुर्गावती नगर उपाध्यक्ष सुनीता सरभोका अध्यक्ष जानकी सचिव फूलबाई सहसचिव उर्मिला महामंत्री रानी अध्यक्ष कविता सचिव को नए पद और दायित्वों से सम्मानित करते हुए संगठन को विस्तार रूप देने की अहम जिम्मेदारी दी गई।

सभी ने भगवा हिंदू रक्षक दल संगठन के साथ जुडक़र अपने इस संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हर एक स्तर पर काम करने अपनी बात को रखें। इसी प्रकार से संगठन बहुत जल्द सदस्यता अभियान शुरू करने जा रहा है जो कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में जिला स्तर पर टीम बनाकर संगठन को विस्तृत रूप देने का कार्य किया जाएगा। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news