बालोद

अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा नहीं जोड़ पाई अपने पार्षद, अब चली उपाध्यक्ष को गिराने
21-Apr-2023 2:46 PM
अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा नहीं जोड़ पाई अपने पार्षद, अब चली उपाध्यक्ष को गिराने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 21 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर उपाध्यक्ष प्रमोद सोनवानी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की नोटिस दी है। ये अलग बात है कि क्योंकि इससे ठीक 1 वर्ष पूर्व नगर पंचायत के पार्षदों ने मंडल अध्यक्ष कौशल साहू के नेतृत्व में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, परंतु मंडल अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी स्वयं पीछे हट गए थे और पार्षद भी दो गुटों में विभक्त हो गए थे। जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी की काफी किरकिरी हुई थी।

बावजूद इसके जिला एवं प्रदेश संगठन ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया अब क्योंकि उपाध्यक्ष पद के लिए पुणे अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है इसमें मंडल अध्यक्ष कौशल साहू ने पार्षदों से चर्चा करने की सलाह दे दी। आज भी अध्यक्ष को लेकर कोई स्पष्ट नीति भाजपा नहीं अपना पाई है वहीं आज के अविश्वास प्रस्ताव के पत्र में एक बात यह देखने के मिली है कि इस पत्र में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने सील पैड में अध्यक्ष नाम के अंकित किया है इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह अविश्वास प्रस्ताव का पत्र काफी पुराना है जिसे आज दिया गया है। अविश्वास प्रस्ताव ने इस तस्वीरों में ऐसे लोग भी दिख रहे हैं, जो अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा की बर्बादी का तमाशा देख रहे थे।

पहले अध्यक्ष के अविश्वास में टूट गई भाजपा
पूरे विषय में जब विधायक संगीता सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने सीधे शब्दों में कहा की भाजपा झुंझलाहट में ऐसा काम कर रही है। यह जो पत्र है शायद पहले से बना हुआ अविश्वास प्रस्ताव का पत्र है अब भाजपा की बात करें तो अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव में 4 पार्षद अलग और 3 पार्षद अलग थे। अब भला ऐसे में जो अपने पार्षदों को नहीं जोड़ पाई वो अब उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रही है। इससे स्पष्ट होता है कि नगर पंचायत के कामों को रोककर नगर का विकास रोककर भाजपा अपनी राजनैतिक रोटी सेकना चाहती है जनता जानती है कि भाजपा केवल विकास को प्रभावित करने इस तरह के हथकंडे अपना रही है।

विकास कार्यों में बाधा का आरोप
भाजपा के जिन पार्षदों ने आज अविश्वास प्रस्ताव की पेशकश की है, उसमें एक निर्दलीय पार्षद टिकेश्वरी साहू का भी दस्तखत है। पार्षदों ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत के उपाध्यक्ष प्रमोद सोनवानी द्वारा विकास कार्यों में हमेशा से बाधा उत्पन्न की जाती है। इसके कारण नगर पंचायत क्षेत्र का विकास प्रभावित हुआ है। इसके कारण हम अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहते हैं आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पार्षदों ने यह पत्र कलेक्टर के नाम सौंपा है।

मण्डल अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर संदेह
मंडल अध्यक्ष कुशल साहू की कार्यप्रणाली पर स्वयं भाजपाई ही संदेह लगाते नजर आ रहे हैं, यहां पर भाजपा के प्रसाद ही उनके खिलाफ भाजपा जिला संगठन प्रभारी मधुसूदन यादव के समक्ष शिकायत कर चुके हैं। जिसको लेकर अब तक संगठन ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसको लेकर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी है वहीं ग्रुप से मण्डल अध्यक्ष द्वारा कई कार्यकर्ताओं को हटाया गया था, जिसको लेकर भी कौशल साहू की शिकायत हुई थी, बावजूद इसके मंडल अध्यक्ष के खिलाफ अब तक न कोई कमेटी बैठी ना ही कोई कार्रवाई की गई है। संजारी बालोद में सुस्त पड़े इस भाजपा को तारने कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है, जो भाजपा अध्यक्ष पद के लिए अपने पार्षदों को नहीं जोड़ पाई वो उपाध्यक्ष के लिए कितनी सक्रियता दिखा पाती है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news