बालोद

विकास कार्यों का मंत्री अनिला ने किया भूमिपूजन
22-Apr-2023 2:39 PM
विकास कार्यों का मंत्री अनिला ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 22 अप्रैल। नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत 15वें वित्त आयोग राज्य प्रवर्तित एवं विधायक स्थानीय निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना मद अंतर्गत 317.99 लाख की लागत से विभिन्न वार्डों में सी.सी रोड, आर.सी.सी नाली एवम वार्ड 03 बी.एस.एन.एल टावर के सामने गार्डन सौन्दर्यकरण कार्य तथा वार्ड 19 में सामुदायिक भवन निर्माण का महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण एवं क्षेत्रीय विधायक डौंडीलोहारा अनिला भेडिय़ा के मुख्य अतिथ्य में तथा शीबू नायर, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्षता में जैन भवन चौक दल्ली राजहरा में भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

 विशेष रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी, मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, जिला महिला कांग्रेस (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष संगीता नायर, ब्लॉक कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, समस्त पार्षदगण एवम एल्डरमैन प्रदेश कांग्रेस सेवादल अतिरिक्त संगठक संतोष पांडेय, जिला कांग्रेस कमिटी महासचिव रत्तीराम कोसमा, पूर्व नपा उपाध्यक्ष रवि जैसवाल, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विलियम भावरा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकडे, भूतपूर्व सैनिक संघ जिलाध्यक्ष राजकुमार साहू,

व ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारीगण, विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, परितोष हंसपाल, जावेद खान, जसविंदर गिल, सनी, कमल किशोर, शफीक खान व अन्य नगरवासियों के गरिमामयी उपस्थिति में भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news