बालोद
मसीही संगठन की वार्षिक साधारण सभा
22-Apr-2023 2:44 PM
दल्लीराजहरा, 22 अप्रैल। नगर के मसीही संगठन का वार्षिक साधारण सभा सी. सी. चर्च दल्लीराजहरा में संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी समिति का निर्वाचन किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष रेव्ह. विपिन वासनिक उपाध्यक्ष रेव्ह. डॉ. साहिल दीप सचिव विवेक मसीह सहसचिव रेव्ह. रोहित माथुर कोषाध्यक्ष सुमोद सैमुअल सलाहकार पास्टर पी. सी. सागर, सलाहकार अन्नू मैथ्यू एडिटर -पास्टर डी. आर. देवांगन, वाई. कोशी शामिल है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दल्ली राजहरा के सभी कलीसिया के पासबानो, पदाधिकारियों व सदस्यों ने शुभकामनाएं दी है।