सक्ति

मन की बात 100वीं कड़ी को उत्सव की तरह मनाया भाजपाइयों ने
30-Apr-2023 8:13 PM
मन की बात 100वीं कड़ी को उत्सव की तरह मनाया भाजपाइयों ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सक्ती, 30 अप्रैल।
नवीन जिला सक्ती अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वीं कड़ी को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने उत्सव की तरह मनाया। इस अवसर पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई थी। 

 जिपं सदस्य विद्या सिदार ने लवसरा में कहा कि जिस तरह से हमारे घर के मुखिया हमें कोई भी अच्छा कार्य करने के लिए मोटिवेट करते हैं। ठीक उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हमारे मुखिया की तरह मन की बात से हमें प्रोत्साहित करते रहते हैं। उनके द्वारा स्वच्छता अभियान में जुड़े महिलाओं कुटीर उद्योग से जुड़े लोगों एवं अन्य सभी तरह के अच्छे कार्य करने वालों को प्रोत्साहित इस कार्यक्रम के माध्यम से किया जा रहा है। 

वार्ड 16 में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका सक्ती धनंजय नामदेव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मन की बात माध्यम से पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया है। उन्होंने अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों तक पहुंचने का प्रयास किया है। विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वालों को हमेशा हाईलाइट करने का प्रयास उन्होंने किया है।
 
देवरी में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम पटेल का कहना है कि मन की बात के 100 वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से मन की बात के सभी कार्यक्रमों को याद करते हुए संपूर्ण भारत वासियों को एक दूसरे से जोडऩे वाला कार्यक्रम बताया। वहीं मन की बात से कई क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रहे  लोगों से दूसरों को भी प्रेरणा मिल रही है। प्रेम पटेल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात के द्वारा किया गया यह प्रयास अनोखा एवं बेमिसाल है।

मन की बात कार्यक्रम का आयोजन सक्ती नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्ड  सहित ग्रामीण अंचल में कई ग्राम पंचायतों में आयोजित की गई थी। जिसमें भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनमानस बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मन की बात के 100 वें एपिसोड कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news