बालोद

प्याऊ घर का उद्घाटन
01-May-2023 8:29 PM
प्याऊ घर का उद्घाटन

दल्लीराजहरा, 1 मई। राम जानकी सेवा सीमित कुसुमकसा द्वारा प्याऊ का शुभारंभ जनपद सदस्य संजय बैस ने किया।राम जानकी सेवा सीमित के अध्यक्ष गौरी शंकर साहू ने बताया कि गर्मी के दिनों में लोगों को पानी पीने के लिए भटकना ना पड़े इसलिए समिति द्वारा प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। इस कार्य में जनपद सदस्य संजय बैस का भरपूर सहयोग रहा। कुसुमकसा क्षेत्र के जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा की हमारे ग्राम में राम जानकी सेवा सीमित के द्वारा सेवा करके मानव सेवा की सदैव मिशाल पेश किए है। शुभारंभ के अवसर पर राम जानकी सेवा सीमित के पूर्व अधक्ष्य विरेन्द्र सिन्हा, संतोष जैन, दिनेश जैन, मोनू गुप्ता, मनीष जेठवानी, देवराज जैन, गजेंद्र सिन्हा, अजय राजभोज, समीम खान, विनोद सोनी, मोनू परिहार उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news