बालोद
भाजपाइयों ने सुनी मन की बात
04-May-2023 5:09 PM
दल्लीराजहरा, 4 मई। राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद वाधवानी के निवास पर भाजपाइयों व व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड देखे, और प्रधानमंत्री की बातों को सुने। राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का लाभ देश के हर वर्ग को मिलता है। सुदुर वनांचल क्षेत्र में रहने वाले भी इस कार्यक्रम को सुनते हैं और इसका लाभ उठाते हैं।
इस दौरान अनाज किराना व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष शंकरलाल कुकरेजा, भाजपा नेता राजकुमार कुकरेजा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक, व्यापारी संघ के बंटू लोहिया, दीपक आहुजा, अनिता वाधवानी, जर्नादन सिंघरौल सहित अन्य व्यापारी व भाजपाई उपस्थित थे।