दन्तेवाड़ा

बुद्ध जयंती हर्षोल्लास के साथ मनी
07-May-2023 8:51 PM
बुद्ध जयंती हर्षोल्लास के साथ मनी

बचेली, 7 मई। लौहनगरी बचेली में धम्मदीप बद्धिस्ट सोसायटी द्वारा शुक्रवार को गौतम बुद्ध की 2585वीं जयंती सुभाष नगर के स्मृति वन बुद्ध विहार में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एनएमडीसी के संजय बासु महाप्रबंधक उत्पादन ने गौतम बुद्ध की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भगवान बुद्ध की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने मानवता के लिए सदैव काम किया। उन्होंने युद्ध से नहीं बल्कि ज्ञान से लोगों को जीने का मार्ग दिखाया। उनके अभय मुद्रा वाली प्रतिमा से सुरक्षा प्रदान करने वाली ऊर्जा, शांति और गहरी आध्यात्मिक सुरक्षा की अनुभूति मिलती है। महात्मा बुद्ध की जीवनी एवं उपदेशों से हर इंसान को सीख लेनी चाहिए। 

इस अवसर पर बुद्ध विहार में बच्चों एवं महिलाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज के महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गई थी। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news