कोण्डागांव

रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण
09-May-2023 8:58 PM
रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कोंडागांव, 9 मई।
रवींद्रनाथ टैगोर संघर्ष समिति के तत्वावधान में जिला चिकित्सा अस्पताल के प्रांगण में कवि गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण समाजसेवी डॉ. डी. डी. भंज के हाथों से किया गया। 

अनावरण समारोह की अध्यक्षता वर्षा यादव नगर पालिका अध्यक्ष व मंच का संचालन आर.के. जैन ने की। इस अवसर में डॉ. भंज ने बताया कि कोंडागांव में संचालित केंद्र सरकार द्वारा स्थापित शरणार्थियों के उचित इलाज हेतु रविंद्र नाथ टैगोर अस्पताल डी. एन.के. अस्पताल में प्रतिदिन ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बस्तर के 300 से अधिक मरीज अपने इलाज कराते थे। आज जिला अस्पताल का नाम रविंद्र नाथ टैगोर अस्पताल में तब्दील होने से खुशी हुई। इसी तरह नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव ने भी अपने विचार प्रकट किए।

इस प्रतिमा के अनावरण समारोह के अवसर में मुख्यत: नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी, पार्षद सतीश सोनी, ललित देवांगन, स्वर्णमणि पोयाम, संगीता चक्रधारी, इरशाद खान, मृदुल विश्वास, सिद्धार्थ चौधरी, चितरंजन आचार्य , उत्तम रक्षित, शिव कुमार साहा, पलटू चौधरी,जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर.के. सिंह, सिविल सर्जन आर.सी. ठाकुर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे एवं जिला अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी स्थिति उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news