बालोद

भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री व आबकारी मंत्री का पुतला फूंका
10-May-2023 9:03 PM
भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री व आबकारी मंत्री का पुतला फूंका

शराबबंदी का वादा करने वाले दो हजार करोड़ का घोटाला कर बैठे-आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बालोद, 10 मई। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शराब घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया।

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं से शराबबंदी का वादाकर कांग्रेस की भूपेश सरकार सत्ता में आई, हाल ही में ईडी के छापे से साफ हो गया कि प्रदेश की 800 शराब दुकानों से सत्ता बल और सरकार के संरक्षण में अवैध शराब का विगत 4 वर्षों में 2000 करोड़ से अधिक का घोटाला किया है, 40 फीसदी कमीशन के खेल में हिस्सा कहां कहां जा रहा है यह जनता जान चुकी है।

आगे कहा कि प्रदेश में शराबबंदी का वादा कर प्रदेश को शराब का गढ़ बना दिया गया है, सरकार के संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार शासकीय दुकानों में फल फूल रहा है, इतने बड़े पैमाने पर देश का सबसे बड़ा शराब घोटाला हो गया है, इसकी नैतिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आबकारी मंत्री कवासी लखमा को  लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

पुतला दहन में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा साहू, महामंत्री लीला शर्मा, भाजपा नेताओं मे  जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, देवेंद्र जायसवाल, छगन देशमुख, यज्ञदत्त शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news