गरियाबंद

भाजपा ने किया सीएम का पुतला दहन
11-May-2023 8:14 PM
भाजपा ने किया सीएम का पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 11 मई। शराब घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी नवापारा मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक पर पुतला फूंका।

इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की व झूमा झटकी भी जमकर हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए भूपेश सरकार से इस्तीफा देने की मांग की।

 भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि ईडी ने प्रेसनोट जारी कर शराब बिक्री में कांग्रेस सरकार द्वारा लगभग 2000 करोड़ की कमीशनखोरी कर घोटाला किए जाने का खुलासा किया है। शराबबंदी के नाम पर सत्ता को हासिल करने वाली कांग्रेस सरकार अवैध शराब बिक्री को बढ़ावा दे रही है। वरिष्ठ पार्षद प्रसन्न शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ कांग्रेस ने धोखा तथा छत्तीसगढ़ महतारी को शर्मसार किया है।

युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन ने कहा कि शराबबंदी तो दूर की बात है, कांग्रेस सरकार ने गांव- गांव व गली-गली में शराब माफिया पैदा कर दिए हैं। कांग्रेस सरकार ने हमारे प्रदेश की माताओं व बहनों को छलने का काम किया है। वर्तमान कांग्रेस सरकार में माफिया राज के चलते आम जनता त्रस्त हो चुका है तथा 2023 में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने को संकल्पित है।

 पुतला दहन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, वरिष्ठ पार्षद प्रशन्न शर्मा, युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन ,वरिष्ठ नेता दयालु राम गाड़ा ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, नवल किशोर साहू ,भूपेंद्र सोनी, कुलदीप साहू ,कैलाश तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री रेशम हुंदल,इमरान सोलंकी,चेतन साहू,तुका राम साहू,धीरज साहू, संजय साहू,भूषण सोना, ईश्वरी देवांगन,अकरम रिजवी, देवेश सेन ,रवि साहू,गुलशन साहू, इमरान सोलंकी ,प्रितेश साहू, वीरेंद्र साहू,दिनेश टण्डन,प्रभा बांसवाड़,उमा कंसारी, हेमिन साहू, दुखलिन साहू,सेवती साहू एवं अनेको कार्यकर्ता शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news