गरियाबंद
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर जश्न
14-May-2023 9:03 PM
नवापारा राजिम, 14 मई। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने पर नवापारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नगर के दीनदयाल उपाध्याय चौक में पटाखे फोडक़र खुशी मनाई तथा मिठाई बांटी।
नपाअध्यक्ष धनराज मध्यानी, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ शर्मा नपा.उपाध्यक्ष चतुर जगत,पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंह,पार्षद अजय साहू,एल्डरमैन मेघनाथ साहू,रामा यादव,शाहिद रजा, विमल डागा, सुशील बोथरा,महामंत्री राजा चावला, राकेश सोनकर,निर्माण यादव,सचिन बंगानी,फागू देवांगन,बीरबल राजपूत,विक्रम कहार, माखन निषाद,गौतम निषाद,टिकेश्वर गिलहरे,बल्लू देवांगन,घनश्याम साहू, रामकुमार शर्मा,बजरंगी कंसारी,अजय गाड़ा,भारत गिरि गोस्वामी सहित कांग्रेसी मौजूद रहे।