गरियाबंद

सामाजिक एकजुटता पर चर्चा विभिन्न प्रकरणों का निराकरण
15-May-2023 3:51 PM
सामाजिक एकजुटता पर चर्चा विभिन्न प्रकरणों का निराकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 15 मई।
परिक्षेत्र साहू समाज चंपारण (नवागांव) की कार्यकारिणी बैठक नवागांव में संपन्न हुई। बैठक में सामाजिक गतिविधि, सामाजिक एकजुटता पर चर्चा करते हुए समाज में आए हुए विभिन्न प्रकरणों का निराकरण किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ माता कर्मा के पूजा अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू ने कहा कि एकता में बड़ी ताकत होती है। ऐसे मौके पर सामुहिक एकजुटता बहुत जरूरी है। संगठित समाज ही विकास की दिशा में आगे बढ़ सकता है। 

उन्होंने कहा कि नशा नाश की जड़ है। नशापान की सेवन से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक शक्ति का विघटन होता है। इस अवसर पर परिक्षेत्र साहू समाज चंपारण्य (नवागांव) के अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू, तहसील अध्यक्ष ब्रह्मानंद, उपाध्यक्ष गंगू राम साहू, रमा साहू, लीलाराम साहू, सचिव कृष्णकुमार साहू, संरक्षक शोभाराम साहू, भुवन साहू, मालिकराम साहू, लखनलाल साहू, मतवार साहू, कृष्णा साहू, पूरनलाल साहू, गैंदलाल साहू, बिशेसर साहू, गुहाराम साहू, पुरषोत्तम साहू, डोमार साहू कार्यकारिणी सदस्य व स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news