गरियाबंद

छग प्रदेश साहू संघ के आईटी प्रकोष्ठ का विस्तार
15-May-2023 3:54 PM
छग प्रदेश साहू संघ के आईटी प्रकोष्ठ का विस्तार

नवापारा के लीलाराम बने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 15 मई।
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ आईटी प्रकोष्ठ ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। यह कार्यकारिणी छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंग साहू, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष मोहन कुमारी साहू के अनुशंसा पर आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू ने नियुक्ति पत्र जारी किया है। इसमें मनीष साहू को आई. टी. प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी महामंत्री बनाया है। वहीं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर उत्तम साहू, लीलाराम साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सुखराम साहू, लोकनाथ साहू, माघवेंद्र साहू, शिवकुमार साहू, दुर्गेश साहू, अन्नपूर्णा साहू, धनेन्द्र साहू, कुणाल साहू, भुनेश्वर साहू एवं प्रदेश संगठन सचिव पद पर युक्ति साहू, करण साहू, तेज साहू, त्रिलोचन साहू, सागर साहू व छत्रपाल साहू की नियुक्ति की गई है। 

गौरतलब है कि पत्रकारिता में स्नातकोत्तर मनीष साहू ग्राम कपालफोड़ी के निवासी हैं और वर्तमान में मनीष छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन के प्रथम अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) संदीप साहू के निज सचिव के रूप में कार्यरत हैं। समाज के प्रति समर्पित ऐसे युवा समाज में आगे आएंगे तो निश्चित रूप से समाज का सर्वांगीण विकास होगा। युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे मनीष साहू सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में लंबे समय से अपनी सकारात्मक उपस्थिति दर्ज कराते आए हैं। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के प्रदेशाध्यक्ष टहल सिंग साहू, साहू समाज युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तेलघानी विकास बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष मोहनकुमारी साहू, आई. टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू एवं सभी शीर्ष नेत्तृत्वकर्ताओं, समाज के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने जिस विश्वास के साथ जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा। साथ ही समाज में आईटी प्रकोष्ठ के माध्यम से हर वर्ग को समाज से जुड़े संदेशों को पहुंचाने और समाज में लोगों को अधिक से अधिक जोडऩे का प्रयास करूँगा। उन्होंने कहा कि साहू समाज में प्रदेश स्तर का दायित्व मिलना धमतरी जिला के कपालफोड़ी अंचल के लिए बड़ी बात है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news