गरियाबंद

बूथ सशक्तिकरण अभियान अंतिम पड़ाव पर
17-May-2023 9:14 PM
बूथ सशक्तिकरण अभियान अंतिम पड़ाव पर

नवापारा राजिम, 17 मई। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक बूथों पर चलाये जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान का अंतिम पड़ाव चल रहा है। शक्तिकेन्द्र के सभी प्रभारी अपने-अपने शक्ति केंद्र में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर शेष कार्यों को पूर्ण कर रहे हैं ।

भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव एवं युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन ने पार्टी के शक्तिकेन्द्र प्रभारियों के साथ नवापारा नगर के विभिन्न बूथों पर बैठक आयोजित की। मोहल्ला चौपाल की तजऱ् पर चल रही इस बैठक से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत की तर्ज पर कार्य करते हुए अपने अपने बूथों को मजबूत बनाना है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसमें बूथ स्तर से लेकर उच्च स्तर तक के प्रत्येक कार्यकर्ता को समान स्थान पर रखा गया है। सभी को बूथ पर निष्ठा पूर्वक कड़ी मेहनत के साथ काम करना है ।

युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन ने कार्यकर्ताओं व नव मतदाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि बूथ संरचना की मजबूती ही जीत का आधार है। सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी लोगो की है । हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत के सपने को गति प्रदान करने के लिए हम सभी को अपने बूथ को मजबूत करना होगा। संगठन के कार्यों से ही लीडर बनते हैं।

पूर्व पार्षद रमेश साहू ने कहा कि संगठन के कार्यों से ही हमारे अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास होता है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता का पहचान संगठन से ही है। आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव के लिए हम सभी को आज से ही तैयारी शुरू करना है।

उक्त बूथ सशक्तिकरण अभियान में मंडल अध्यक्ष उमेश यादव,युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन, पूर्व पार्षद एवं नगर साहू समाज अध्यक्ष रमेश साहू,नवल किशोर साहू, पार्षद प्रतिनिधि रामेश्वर देवांगन ,धीरज साहू, हितेश मंडई,संतोष साहू ,रवि साहू ,प्रितेशसाहू ,भूषण सोना, सचिन सचदेव,अमर आयलसिंघानी ,वीरेंद्र साहू ,देवेंद्र सेन एवं अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news