दन्तेवाड़ा
भाजपा प्रदेश प्रभारी दंतेवाड़ा में आज
29-May-2023 10:10 PM

दंतेवाड़ा 29 मई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो गई है।
भाजपा ने कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है।
इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर आज दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से संवाद भी होगा।
वे कारली स्थित हेलीपैड में उतरेंगे। इसके उपरांत भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी के आगमन को लेकर भाजपा की दंतेवाड़ा इकाई के कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है।