कवर्धा

विपत्तिग्रस्त परिवार को राशि प्राप्त होने से आर्थिक रूप से सहयोग मिल रहा-अकबर
15-Jun-2023 8:12 PM
विपत्तिग्रस्त परिवार को राशि प्राप्त होने से आर्थिक रूप से सहयोग मिल रहा-अकबर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 15 जून। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम बोक्कर खार में क विपत्तिग्रस्त परिवार को 4 लाख रूपए का चेक वितरण किया। उन्होंने ग्राम बोक्करखार निवासी विपत्तिग्रस्त अमिता को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आबीसी-6-4) के तहत चार लाख रूपए का चेक प्रदान किया। मंत्री  मोहम्मद अकबर ने कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते हैं। चेक वितरण करते समय मंत्री श्री अकबर ने परिजनों से भेंट भी की और अपनी संवेदना प्रकट की।

उल्लेखनीय है कि मंत्री श्री अकबर द्वारा विपत्तिग्रस्त परिवारों को उनके घर में जाकर चेक प्रदान किया जा रहा है। जिससे हितग्राहियों को राशि सीधे उनके पास पहुंच सके। हितग्राहियों को इस कठिन समय में राशि प्राप्त होने से आर्थिक रूप से सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, पीतांबर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य मुखीराम मरकाम, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, बोड़ला जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभाती मरकाम सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news