दन्तेवाड़ा

नन्हे परिंदे का कीर्तिमान 80 छात्रों का नवोदय में चयन
27-Jun-2023 3:03 PM
नन्हे परिंदे का कीर्तिमान  80 छात्रों का नवोदय में चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 27 जून। जिला दन्तेवाड़ा अंतर्गत 80 विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। जिसमें ‘‘नन्हे परिन्दे’’ कोचिंग संस्था के 47 विद्यार्थी हैं। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में ‘‘नन्हे परिंदे’’ का संचालन 2011-12 से लगातार किया जा रहा है और ये अपने सफलता के नित्य नये आयाम बुन रहा है।

 इस संस्था से अब तक कुल 528 बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित किये जा चुके है। ‘‘नन्हे परिंदे’’ से प्रतिवर्ष अधिक से अधिक बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय हेतु हो रहा है। इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

बच्चों के अभिभावकों ने भी इसके लिए प्रसन्नता व्यक्त की है। कलेक्टर विनीत नंदनवार स्वयं संस्था में पहुंच कर बच्चों को मार्गदर्शन करते रहे हैं। श्री नंदनवार के मार्गदर्शन में बच्चों को प्लानिंग के साथ तैयारी करवाते हुए बच्चों को पढ़ाया गया। नियमित टेस्ट भी लेते रहे जिससे बच्चों ने अपने परीक्षा के डर में विजय प्राप्त करते हुए आज नवोदय परीक्षा में चयन होकर सफलता भी हासिल की।

कुल मिलाकर जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘‘नन्हे परिंदे’’ संस्था ने आज ग्रामीण क्षेत्र के कई मेधावी बच्चों के सपनों को पंख दिए है। जिसका परिणाम है कि आज अधिक से अधिक बच्चे चयन होकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

 जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर ने बताया कि नवोदय विद्यालय हेतु प्रवेश परीक्षा में 1605 छात्र-छात्राएं शामिल हुये थे। इस प्रकार प्रवेश परीक्षा की प्रथम सूची में 47 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। द्वितीय एवं तृतीय प्रतीक्षा सूची में भी अधिक बच्चों की चयन होने की संभावना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news