गरियाबंद

प्रवेशोत्सव: बच्चों को पाठ्य पुस्तक, गणवेश व सायकल वितरण
01-Jul-2023 8:28 PM
प्रवेशोत्सव: बच्चों को पाठ्य पुस्तक, गणवेश व सायकल वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 01 जुलाई। गरियाबंद में वन विभाग के ऑक्शन हॉल में शुक्रवार को जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें पाठ्यपुस्तक, गणवेश एवं साईकिल का वितरण किया गया। जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल दिव्यांग विद्यार्थियों को ट्रायसिकल एवं विशेष उपकरण भी बांटा गया।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने स्कूली बच्चों का स्वागत कर उन्हें बेहतर पढ़ाई कर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। साथ ही मन लगाकर पढ़ाई करते हुए समाज का नाम रोशन करने की भी प्रेरणा दी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाये गये थे। इसके माध्यम से बच्चों को विभिन्न शैक्षिक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के बारे में बताया गया। इस दौरान मौके पर अतिथियों ने सभी स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  स्मृति ठाकुर, उपाध्यक्ष  संजय नेताम, जिला पंचायत सदस्य  लोकेश्वर नेताम, जनपद अध्यक्ष गरियाबंद  लालिमा ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ  रीता यादव, संयुक्त कलेक्टर  नवीन भगत, जिला शिक्षा अधिकारी  डी.एस. चौहान, डीएमसी एस.के. नायक, जनपद उपाध्यक्ष  प्रवीण यादव, जनपद सदस्य छबीलाल, पार्षदगण संदीप सरकार,  रितिक सिन्हा,  विमला साहू, प्रतिभा पटेल, ज्योति साहनी, पदमा यादव, नीतू देवदास, गैंदलाल सिन्हा,  सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न स्कूलों के शिक्षकगण, स्कूली बच्चे एवं नागरिकगण मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news