गरियाबंद

सुन्दरकेरा में भाजपा का किसान चौपाल
01-Jul-2023 8:29 PM
सुन्दरकेरा में भाजपा का किसान चौपाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 1 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के अंतर्गत भारतीय जनता किसान मोर्चा, नवापारा मंडल द्वारा किसान चौपाल का आयोजन सुन्दरकेरा में किया गया। सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माँ महामाया का पूजा किया।

इस अवसर पर अपैक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि हमारा देश मोदी जी के नेतृत्व में नया इतिहास लिख रहा है तथा कृषक साथियों को समृद्ध करने में अहम भूमिका निभा रहा है। अगर देश का किसान समर्थ होगा, तभी हमारा देश विकास कर सकता है। युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन ने कहा कि मोदी जी ने भारत का मान व सम्मान विश्व पटल पर बढ़ाया है। मोदी जी ने अन्नदाताओं की दशा व दिशा को अनेको महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से बदल दिया है। हमारे देश में सबसे अधिक प्राथमिकता किसानों को दी जाती है, किसान मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत को सम्पूर्ण विश्व में कृषि उन्नत राष्ट्र के रूप में पहचाना जा रहा है। मोदी सरकार किसान भाइयों की उन्नति व खुशहाली के लिए संकल्पित है।

आज आत्मनिर्भर  भारत के निर्माण में कृषक साथियों का महत्वपूर्ण योगदान है। किसान नेता चेतन साहू ने कहा कि चौपाल के माध्यम से हम कृषक साथियों को मोदी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं व उनके लाभ के बारे में जानकारी दे रहे हैं। कोई भी राष्ट्र उन्नत अन्नदाताओं के बिना शिखर को प्राप्त नहीं कर सकता।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन, परदेसी राम साहू, दयालु गाड़ा, किसान मोर्चा अध्यक्ष चेतन साहू, मनीष देवांगन, कैलाश तिवारी, मुकुंद मेश्राम, मिथलेश साहू, जनपद सदस्य प्रेमिन साहू, डॉ श्रीराम साहू, नारायण साहू, टिकेंद्र साहू, थानेंद्र साहू, टीकाराम पटेल, गमार पटेल, जिनेद्र साहू, नकुल साहू, नरेंद्र साहू, महेश पटेल, बालाराम तारक एवं अनेकों ग्रामीण उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news