गरियाबंद

भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान
02-Jul-2023 9:38 PM
भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 2 जुलाई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ,नवापारा मंडल के अंतर्गत ग्राम नवागांव में घर-घर संपर्क अभियान का आयोजन किया गया। इस संपर्क अभियान के तहत युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ ग्रामवासियों एवं बुद्धिजीवी वर्ग से मुलाकात कर मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां एवं अनेकों योजनाओं के विषयों में विस्तृत चर्चा किए।

 युवा भाजपा नेता देवांगन ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत देश विश्व गुरु बनने जा रहा है, मोदी सरकार ने समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सर्वोपरि मानकर अनेको ऐतिहासिक फैसले लिए हैं तथा गरीब कल्याण को ही देश कल्याण का आधार बनाया है। मोदी जी ने अयोध्या में प्रभु श्री राम जी का भव्य मंदिर, महाकाल कॉरिडोर,स्वच्छ भारत अभियान के तहत 11.72 करोड़ शौचालय का निर्माण ,9.6 करोड़ गैस सिलेंडर का वितरण, मातृत्व अवकाश में वृद्धि, मुस्लिम बहनों के दर्द को महसूस कर तीन तलाक कानून की समाप्ति, कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति,पूरे देश में सडक़ों का जाल बिछाना, हर घर तक नल जल योजना के माध्यम से जल पहुंचाना ,80 करोड़ गरीबो को खाद्य सुरक्षा,3.50 करोड़ गरीबों को पक्का आवास इत्यादि।

देवांगन ने कहा कि मोदी जी ने सबका साथ ,सबका विकास तथा सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ हर वर्गों को लाभ पहुंचाएं हैं।भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें व्यक्ति से बड़ा दल,दल से बड़ा देश है। वैश्विक स्तर पर मोदी जी ने भारत वासियों का मान व सम्मान तथा भारत माता का गौरव बढ़ाया है।

अभियान में युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन,टीकम साहू,धीरज साहू ,इतवारी चक्रधारी,देवकुमार साहू, खगेश साहू ,गुहा साहू ,हुमेश सेन , यादव ,तोरण यादव, संतोष पाड़े, सीताराम साहू, गिरवर देवांगन, विनोद साहू, खगेश्वर चक्रधारी ,भोज सिन्हा, हरीश सेन,डोमार साहू ,टीकू साहू ,शिवनारायण साहू,हेमलाल साहू,रेखराम साहू एवं अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news