गरियाबंद

अर्जुन सदन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए सामाजिक बंधु
04-Jul-2023 3:30 PM
अर्जुन सदन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए सामाजिक बंधु

नवापारा-राजिम, 4 जुलाई। प्रदेश साहू संघ के नव निर्मित अर्जुन सदन का लोकार्पण 2 जुलाई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, सांसद चुन्नीलाल साहू, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे आदि उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में नवापारा और राजिम सहित अंचल के सामाजिक बंधु भी शामिल हुए। जिनमें प्रमुख रूप से राजिम माता मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू, मंदिर समिति के संरक्षक रतिराम साहू, चम्पारण परिक्षेेत्र के अध्यक्ष खोरबहरा साहू, उपाध्यक्ष गंगुराम साहू ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा का बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news