गरियाबंद

गायत्री शक्तिपीठ में गुरू पूर्णिमा मनी
04-Jul-2023 7:56 PM
गायत्री शक्तिपीठ में गुरू पूर्णिमा मनी

नवापारा-राजिम, 4 जुलाई। राजिम के गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ विभिन्न संस्कारों से सम्पन्न कराया गया। तीन गर्भवती माताओं का पुंसवन संस्कार भी किया गया। गुरु पूर्णिमा पर्व पूजन गायत्री महायज्ञ आचार्य दीनबंधु यादव, शेखर यादव ने वैदिक मंत्रो संगीताचार्य तुलाराम साहू, निहारिका साहू ने भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पूर्व सांसद चंदूलाल ने गुरु के महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माहर्षि बेद व्यास जी के जन्मदिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी चंद्रलेखा गुप्ता ने कहा कि गुरु के बताए हुए मार्ग पर चलना और व्यक्ति निर्माण लोगों में जागरूकता लाना ही युगों निर्माण से व्यक्तियों को जोड़ ही गुरु सेवा है।

इस अवसर पर रामकुमार साहू, मां भगवती महिला मंडल के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी चंद्रलेखा गुप्ता, ट्रस्टी दीपा साहू, ब्लाक समन्वयक सीता साहू, गीतांजलि साहू, सरिता यदु, गायत्री साहू, पवन गुप्ता, विक्रम मेघवानी, अशोक शर्मा, इकाई ट्रस्टी संतराम ध्रुव, देवालय प्रबंधन के सदस्य साधु निषाद, सुभाष शर्मा, सुरेश सिन्हा, ताराचंद साहू, अमृत लाल साहू आदि ने सराहनीय सहयोग रहा।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news