गरियाबंद

पिपरौद में मनाया पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर का जन्मदिन
04-Jul-2023 7:57 PM
पिपरौद में मनाया पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर का जन्मदिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 4 जुलाई। पूर्व कृषि मंत्री चन्द्रशेखर साहू का जन्मदिवसर ग्राम पिपरौद के गायत्री मन्दिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहुत ही सादगी तरिके से मनाया गया। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री श्री साहू की चाची का निधन कुछ माह पूर्व ही हुआ था, जिसके कारण इस वर्ष वे अपना जन्मदिवस न मनाने का मन बना लिया था, किन्तु अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के आग्रह पर यह कार्यक्रम अत्यन्त ही सादगीपूर्ण सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री श्री साहू ने अपने शिक्षा, राजनैतीक जीवन की जानकारी दी।

श्री साहू ने कहा कि 2023 के विधानसभा एवं 2024 के लोकसभा चुनाव भाजपा की फिर से सरकार बनाने में कामयाब होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 9 साल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण पर किए गए कार्यों की बदौलत तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्पना साकार होगा। मोदी जी गरीब माता की कोख से जनमें है, तो गरीब के दुख-दर्द को देखा-समझा और झेला है। वे किसान के खेत और गरीब के पेट की चिन्ता किए हैं। बेरोजगार युवा की दिशा में कौशल उन्नयन का काम किया है।

कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती नंदनी साहू, नवापारा मंडल के अध्यक्ष उमेश यादव ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर श्री साहू के द्वारा वेदमाता गायत्री की पूजा अर्चना करने के बाद अंचल के 50 कार्यकर्ताओं का दुपट्टा से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पिपरौद के पूर्व सरपंच योगेश साहू, सरपंच गण बुद्धेश्वर साहू, गौरव शर्मा, उन्द्दीन यादव, जनपद सदस्य किशोर साहू, पूर्व सरपंच टीकम चन्द साहू, किशोर देवांगन, मंडल महामंत्री भरत बैस, नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, रमेश साहू, मुस्ताख खान, कृपाराम, डा.फुलजी साहू, घनश्याम निर्मलकर, अशोक, शेखर साहू, बजरंगी डुगेश्वर, पूर्व सरपंच देवकी साहू, हेमलता साहू, पवन साहू, गीतेश साहू, चुम्मन साहू, नीरज साहू, अमर सिंग साहू, दानी राम आदि उपस्थित थे।

नरेंद्र बर्मन, द्विजराम, आत्माराम, सन्तराम, गजेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अभनपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं आभार प्रदर्शन युवा जनपद सदस्य कमलनारायण साहू ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news