गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 9 जुलाई। भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू के नेतृत्व में ग्रामीण अंचलों से हजारों की तादाद में लोगों ने मोदी के जनसभा में शामिल हुए। महामंत्री नेहरु लाल साहू के गृह ग्राम उल्बा से बड़ी संख्या में लाभार्थी, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी ने पूरे जोश खरोश के साथ नारेबाजी करते हुए सभा स्थल पहुंचे। रिमझिम बारिश के बावजूद भी लोगों के उत्साह कम नहीं हुए। लोगों ने बढ़ चढक़र कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अपने देश के प्रधानमंत्री एवं विश्व के सबसे ताकतवर नेता को देखकर लोगों के उत्साह चरम पर रहे। इस दौरान प्रमुख रूप से महिला मोर्चा महामंत्री अंबिका कोसले, बूथ अध्यक्ष यशवंत साहू, देवधर साहू, छबीराम साहू, पूरन तारक, खेलन तारक, अनीता पांडे, नर्मदा साहू, लीला साहू, जानी धीवर, ईश्वरी साहू, धनेश्वरी साहू, संतोष, जानकी, चुम्मन दास मानिकपुरी, चैतराम पाल, देवलाल साहू, राधा साहू, गीता तारक आदि शामिल थे।