गरियाबंद

कांग्रेस का बूथ चलो अभियान : राम गिडलानी ने कार्यकर्ताओं के दिए मार्गदर्शन
09-Jul-2023 2:48 PM
कांग्रेस का बूथ चलो अभियान : राम गिडलानी ने कार्यकर्ताओं के दिए मार्गदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 9 जुलाई।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बूथ चलो अभियान के तहत 7 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं सिंध साहित्य अकादमी के अध्यक्ष राम गिडलानी की अध्यक्षता में नवापारा के विभिन्न बूथों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। इस कार्यक्रम में नवापारा पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। 

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा द्वारा ब्लॉक कांग्रेस के संगठन, जोन कमेटी,  सेक्टर कमेटी, बूथ कमेटी संबंधित सारी जानकारियां दी गई। प्रभारी श्री गिडलानी जी ने सभी कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा आगामी चुनाव के बारे में मार्गदर्शन दिए। बैठक में पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कार्यकर्ताओं की तारीफ की तथा संगठन के अपने अनुभव साझा किए। ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी संगठन एवं बूथ कार्यक्रमों पर अपना फोकस रखना चाहती है तथा यह हर कार्यकर्ता के लिए परीक्षा की घड़ी है जिसमें हमें खरा उतरना है।

इस बूथ चलो अभियान में विशेष रुप से सभापति संध्या राव, पार्षद लोकिन-अर्जुन साहू, हेमंत साहनी, एल्डरमैन मेघनाथ साहू, रामा यादव, शाहिद रजा, महामंत्री राजा चावला, रामरतन निषाद, संतोष विश्वास, अशोक गोलछा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news